प्रस्तुत पुस्तक में दिए गए 201 ज्ञान सूत्र जीवन सूत्र के रूप में अपनाकर पाठक अपने चरित्र बल को उच्च बना कर जीवन में कोई भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं चाहे वे लक्ष्य भौतिक सुख प्राप्ति के हों या आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के हों क्योंकि चरित्र बल ही सभी बलों में प्रधान है। 201 ज्ञान सूत्र चरित्र बल को ऊंचा उठाने के ही साधना सूत्र हैं । इनके बल पर जीवन की बुलन्दियों तक पहुंचा जा सकता है तथा कोई भी स्वप्न साकार किया जा सकता है। उपलब्धि पाने के लिए सही मार्ग का चुनाव ही किसी साधक की सफलता की कुंजी है। प्रस्तुत 201 ज्ञान सूत्र सही मार्ग काही मार्गदर्शन कराते हैं और उस पर चलना सिखाते हैं जिस पर चलने से मंजिल राही के कदम चूम लेती है।